Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
4-1024x614.jpeg)
जयनगर: थाना क्षेत्र के करियावां पंचायत के ड डहुआटोल बंद पत्थर खदान से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान चन्दवारा थाना क्षेत्र के उरवां निवासी दशरथ यादव 26 वर्ष पिता विनोद यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होते हीं क्षेत्र में लोगों में आक्रोश फैल गया और काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना शनिवार रात का बताया जा रहा है।
परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव पत्थर खदान फेंक दिया गया है। वहीं मृतक का बाइक न्यु होण्डा साइन जेएच 0 bx1790 घटनास्थल के बगल खदान के उपर खड़ी मिली। सूचना पाकर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले जांच पड़ताल में जुटी और शव को उठाने का प्रयास किया।
जहां परिजनों ने शव को उठाने से रोका और घटनास्थल पर एस्कॉर्ट डॉग एवं फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर जांच कराने एवं हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग किया। और शव उठाने नहीं दिया। पुलिस के पहल पर हजारीबाग से डॉग स्क्वाड फॉरेन्सिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मृतक के चाचा पवन यादव ने बताया कि उसका भतीजा दशरथ यादव अपने घर उरवां से बाल दाढी बनाने के लिए उरवां मोड चौक जाने को कहकर शनिवार सुबह 9 बजे निकला और तीन बजे तक घर नहीं लौटने पर मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
तब सभी परिजनों ने खोजबीन शुरू किया एवं सगे संबंधियों से भी मोबाइल फोन से संपर्क करने पर कहीं नहीं पता चला तो शाम 5 बजे चन्दवारा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार से अपने भतीजे दशरथ यादव का मोबाइल फोन लोकेशन जांच करने का आग्रह किया। किंतु थाना प्रभारी ने टाल-मटोल कर दिया।
इसके बाद बरही थाना प्रभारी विनोद यादव से संपर्क कर मोबाइल फोन लोकेशन जांच करने पर लोकेशन डहुआटोल बताया। रात में हमलोगों ने डहुआटोल के आसपास काफी खोजबीन किया।इसी दौरान दशरथ का बाइक डहुआटोल पत्थर खदान के पास देखा तो फिर खोजने के दौरान दशरथ यादव का शव पत्थर खदान में पड़ा हुआ मिला।
मृतक दशरथ यादव की शादी एक माह पूर्व हुई थी। घटना सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। परिजनों ने चन्दवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार पर आरोप लगाया कि यदि हमलोगों की फरियाद पर सक्रिय भूमिका निभाते तो मेरे भतीजे दशरथ की जान बच सकती थी।


