Koderma News: केदारनाथ आपदा के वीर शहीद संतोष पासवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सतगावां प्रखंड के भखरा गांव में आईटीबीपी के वीर शहीद जवान संतोष पासवान की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया और आईटीबीपी के अधिकारियों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश सेवा के विधिक एवं अनुकरणीय जज्बे को नमन किया गया।

सतगावां: प्रखंड के भखरा गांव में गुरुवार को शहीद आइटीबीपी जवान संतोष पासवान की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके समाधि स्थल पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। संतोष पासवान वर्ष 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य में लगे थे। 

उसी दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी शहादत हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोमचांच जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया और विशिष्ट अतिथि एएसआई ओम प्रकाश कुमार 40 बटालियन आइटीबीपी रांची मौजूद रहे। जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि देश में शांति सेवा की वजह से है सेवा की बदौलत भारत तरक्की कर रहा है। हमें ऐसे जवान पर गर्व है जिसने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी। 

उन्होंने शहीद के माता-पिता को भी नमन किया। आइटीबीपी की 40वीं बटालियन के एएसआई ओम प्रकाश कुमार ने कहा कि संतोष पासवान ने देश की सेवा करते हुए जान दी। उनके माता-पिता धन्य है जिन्होंने ऐसे बेटे को जन्म दिया उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे भी संतोष पासवान से प्रेरणा लें और देश सेवा करें। सतगावां थाना एसआई विशाल सिंह ने कहा कि देश के जवान 24 घंटे सीमा की रक्षा करते हैं। हम चैन से सो पाते हैं यह उनकी वजह से संभव है। शहीद के माता-पिता को सलाम किया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारी, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज भगत ने किया। मौके पर आइटीबीपी से उमेश राय,एकता मंच के जिला अध्यक्ष विजय यादव,भाजपा सतगावां मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह,बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, रामावतार चौधरी, शिवराज कुमार,गौतम पासवान, संजय पासवान, रविंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More