Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

जयनगर: 16 अगस्त 2026 को सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के SIT द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद JEPC के सहयोग से पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर डंडाडीह, प्रखंड जयनगर, जिला कोडरमा के छात्र-छात्राओं का अंतर जिला शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के 140 छात्र-छात्राओं के साथ 10 शिक्षक शामिल हुए।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक जानकारी उपलब्ध कराना था।इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से अवगत कराया गया।
शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारी को शिक्षा से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस पहल से विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा, अवलोकन क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


