Koderma News: भक्ति का सैलाब: गजरा अर्पण और भजनों के साथ संपन्न हुआ हनुमान जन्मोत्सव

कोडरमा: दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का 45 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को हवन व भव्य गजरा अर्पण के साथ संपन्न हुआ। मौके पर आयोजित सवा 25 घंटे का संगीतमय भजनों के कार्यक्रम में हनुमान संकीर्तन मंडल, सामान्तो काली महिला मंडल, ओम संकीर्तन मंडल, श्याम शरण में आजा रे, श्याम मित्र मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल आदि के द्वारा वीर हनुमान, भोले शंकर, माता दुर्गा को समर्पित भजन काफी सराहे गए के द्वारा गजरा अर्पण भजन हिलमिल पहराओ सभी आज गजरा बाबा को… भजन पर श्रद्धालु घंटो झूम उठे।
अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सवामणि प्रसाद के अलावा विविध कार्यक्रम हुए। वहीं महोत्सव कार्यक्रम में धनबाद से आए भजन गायक पंकज सांवरिया, दीपक अरोड़ा, और पटना से आए माधो सुल्तानिया हारा मेरे राम जी कह देना जय जय सियाराम भजन पर श्रद्धालु भक्त खुब झुमें। वही स्थानीय भजन गायक नवीन पाण्डया, गिरधारी सोमानी, दीपक सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, विनोद चौरसिया, राकेश कपसिमें, मुन्ना भदानी, राजा चौरसिया आदि के द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत चले ना श्री राम के बिना, राम चलें ना हनुमान के बिना…., अंजनी मां को हुआ रे लाल, बधाई सारे भक्तों को… जैसे भजन मौजूद श्रद्धालु भक्तों की खूब तालिया बटोरी।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि हनुमान जी त्याग व तपस्या की मूर्ति थे। जिन्होंने भक्ति, दिव्यता व समानता का परिचय दिया था। हनुमान की भक्ति से हमें सीखने की जरूरत है। वही झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता, राजद नेता सुभाष यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर,तनिष्क के फ्रेंचाइजी हर्ष जालान, वार्ड पार्षद उदय सिंह, नीरज कर्ण ने कहा कि ऐसे आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का संचार बढ़ता है।
मौके पर मंडल की ओर से आए हुए अतिथियों व भजन गायको को बबलु सिंह, अभिषेक पांडेय, अमित सुरेलिया, चन्द्रशेखर जोशी, गौतम पाण्डेय,के द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्त में भव्य गजरा के साथ कार्यक्रम का समापन कर आरती कि गई। और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुसदन दारुका विमल मोदी अरविन्द चौधरी, नवीन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव विक्की केसरी, कोषाध्यक्ष उमंग अग्रवाल, बबलु पांडेय, अभिषेक पांडेय, मधुसूदन दारूका, अनिल अग्रवाल, अनिल मिश्रा, राजेश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, रामानुज सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, सुजीत कुमार, शुशील सिन्हा, आशुतोष भदानी, विजय पाण्डेय, सुरेश प्रसाद, गौतम पाल सहित मंडल के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




