Koderma News: मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी हड़ताल पर गए

कोडरमा: मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर चंदवारा प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी हड़ताल पर चले गए। बताते चलें कि नियमितीकरण एवं लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मी 9 मार्च से तीन दिन का सांकेतिक हड़ताल पर चले गए है। सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार से वार्ता नहीं होती है तो सभी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, इरफानउल हक, प्रखंड अध्यक्ष अजय उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, मंजूरुल होदा अंसारी समेत कई मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।

