Koderma News : वरिष्ठ पत्रकार विनोद बरनवाल की धर्मपत्नी को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोडरमा : जयनगर प्रखंड के वरीय पत्रकार विनोद बरनवाल की धर्मपत्नी मंजू देवी के श्राद्ध और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंगलवार को जयनगर स्थित विनोद बरनवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने स्व मंजू देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पंसस मिसवाउदीन, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मोदी, राजकुमार पासवान, अजय कृष्ण, मनोहर मोदी, संजीव समीर, अजय यादव, ललन यादव, राजेश सिंह, विपिन दास, नवीन कुमार, सतीश मोदी, गौतम सिंह, प्रताप शर्मा, शशिकांत प्रसाद, संदीप पांडेय, उमेश मोदी, प्रवेज खान, अजय कुमार अकेला, यशंवत कुमार, राजकुमार सिंह, अमरजीत शर्मा, संतोष साव, संतोष मोदी, ठाकुर बिक्रम सिंह, भोला यादव, शमशेर अंसारी, सुरेन्द्र राणा, नकुल रजक आदि मौजूद हुए।




