Koderma News: मेरिडियन अकादमी में शिक्षक दिवस की धूम, छात्राओं ने तिलक लगाकर किया गुरुजनों का सम्मान

गुमो स्थित मेरिडियन अकादमी में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एन. कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मनमोहक वेलकम डांस समेत कई सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गईं।

कोडरमा: मेरिडियन अकादमी, गुमो में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एन. कुमार ने महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

शिक्षकों के सम्मान में छात्राओं ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर एवं अभिनंदन कर उनका स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक वेलकम डांस ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया

समारोह में कक्षा 9 के छात्र अमित कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच स्नेह, आत्मीयता एवं अपनापन का सुंदर वातावरण देखने को मिला। समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एन. कुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उपहार पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह झलक उठा। निदेशक महोदय ने शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं विद्यालय के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों के मन में अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आदर की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More