कोडरमा: जिला जनसंपर्क कार्यालय में फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने कोडरमा वासियों को प्रखंड स्तर पर चल रहे योजनाओं की जानकारी दी और फेसबुक लाइव के दौरान समस्या से जुड़े सवालों का जवाब देकर समस्या को निराकरण किया। बीडीओ ने बताया कि कोडरमा प्रखंड में अबतक आयुष्मान योजना के तहत 80 हजार लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका राशन कार्ड में नाम हैं, वे अपने प्रज्ञा केंद्र, सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल में आकर गोल्डेन कार्ड बनावा लें। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत अपने प्रपत्र ए अंचल कार्यालय में जमा करें ताकि इस योजना का लाभ आप लावंभित हो सके। कर्मचारियों के हड़ताल के कारण आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु सवाल पर उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय में इसके लिए प्रखंड के कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि लोगों को आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने में समस्या न हो।