Khunti News: सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

खूंटी जिले के मुरहू और शांति पुरी आश्रम में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रभातफेरी, सत्संग, गुरु वंदना और भंडारे का आयोजन किया गया।

खूंटी: संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142 वीं जयंती शबरी कुटिया शांति पुरी और मलियादा आश्रम मुरहू में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल प्रभातफेरी के साथ की गई। सद्गुरुदेव के चित्र को वाहन पर सुसज्जित कर सत्संगियों ने बंदगांव और मुरहू के मुख्य मार्ग पर गुरुदेव के जयकारे, सर्वधर्म समभाव और देशभक्ति के स्लोगन के साथ भ्रमण किया। आश्रम पहुंचकर सत्संगियों ने गुरु महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। ईश स्तुति, गुरु वंदना, ग्रंथ पाठ के बाद सद्गुरु महाराज की जीवनी और उपदेशों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मौके पर स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि सद्गुरु महर्षि में हीं परमहंस जी महाराज अवतारी महापुरुष थे। इनका सारा जीवन दयाभाव, परोपकार, त्याग और तपस्या से व्यतीत हुआ। सद्गुरु और भगवान एक ही होते हैं। गुरु की वाणी अकाट्य होती है। कई संस्मरणों से गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

वहीं स्वामी वैष्णवानंद जी महाराज ने कहा कि संत सद्गुरु हमेशा विश्व कल्याण की सोचते हैं। जीवन में आने वाले सभी कठिनाई गुरु की अटूट भक्ति करने से समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव दया और करुणा के सागर थे। उनका बताया मार्गं जगत को सुखी बनायेगा। लाहिड़ी बाबा ने कहा कि गुरु हमें बुराईयों से हटाकर अच्छा जीवन, सुख-समृद्धि देते हैं। मुरलीधर ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरु महाराज ने झूठ, चोरी, नशा, हिंसा और व्यभिचार त्याग कर भक्ति मार्ग पर चलने की बात कही है।

डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का संपूर्ण जीवन हमें मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित करता है। जीवन को सुखमय बनाने की विधि बताता है। संत सद्गुरु की बात भगवान को भी मानना पड़ता है। परोपकार दान करने से धन और मन की शुद्धि होती है, प्रायश्चित करने से पाप क्षय होता है और संतों का संग करने से सद्ज्ञान प्राप्त होता है।

इस दौरान दोनों आश्रम में भंडारे की व्यवस्था थी। शांति पुरी में गंगाराम समद की ओर से भंडारे की व्यवस्था थी।

मौके पर संजय सत्संगी, जूरन मुंडा, सगुन दास, मुचीराय मुंडा, गणपति ठाकुर, ध्रुवेन्द्र भास्कर, सूरजमल प्रसाद, राम हरि साव, सुरेश प्रसाद,गोला मुंडा, दिलीप सिंह, कांडे मुंडा, सनातन कुमार, डॉ रमेश वर्मा, सनिका मुंडा, संतोष गुप्ता, सोनामुनी देवी, गीता देवी सहित अन्य मौजूद थेे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More