Khunti News: बंग समुदाय ने खूंटी में मनाया भाई दूज का त्योहार

खूंटी: के बंग समुदाय की ओर से गुरुवार को भाई दूज धूम धाम से मनाया गया। सैकत कुमार दास ने बताया भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। दीपावली के पांचवें और अंतिम दिन यह त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। ऋग्वेद और पुराणों में इस पर्व का उल्लेख मिलता है, जो इसे दीपावली का सबसे प्राचीन और प्रामाणिक पर्व बनाता है।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की यह द्वितीया तिथि यम को समर्पित है। पांच पर्वों में भाई दूज अकेला ऐसा त्योहार है जिसका स्पष्ट जिक्र वेदों में आता है और इस तरह यह दीपावली के दौरान मनाया जाने वाला सबसे प्राचीन और सबसे ज्यादा ऑथेंटिक (प्रामाणिक) पर्व है, जो अपने असली स्वरूप और असली कारण के साथ है। इसमें न समय के साथ कोई बदलाव आया है और न ही इसका उद्देश्य बदला है।


