झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब एवं अन्य महापुरुषों का किया अपमान: प्रतुल शाहदेव
-1024x614.jpeg)
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झामुमो पर बड़ा हमला करते हुए पार्टी पर भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉ० अंबेडकर, सिद्धू कान्हू सहित झारखंड के शहीदों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा झामुमो से जुड़े एक संगठन की बैठक में झामुमो का नेतृत्व मंच पर बैठा था और उनके मंच के पास उनके पैरों के नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगाई गई थी. यह बेहद शर्मसार करने वाला वाक्या है और यह झामुमो की शहीदों के प्रति सोच को दिखाता है.
प्रतुल ने कहा भगवान बिरसा मुंडा को पूरा झारखंड भगवान के रूप में मान्यता देता है. बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर संविधान के निर्माता और वंचित समुदाय के मसीहा थे. सिद्धू कान्हू सहित अनेक महापुरुष जो झारखंड में पूजनीय है, उनकी तस्वीर को झामुमो के नेताओं ने अपने पैरों के नीचे लगा कर रखा था. झामुमो के नेता खुद मंच पर टांग चढ़ा कर बैठे थे. व अपने पैरों के नीचे मंच पर इन शहीदों की तस्वीरों को रखा था. यह बहुत अपमानजनक और शर्मनाक वाकया है और झामुमो की इन महापुरुषों के प्रति सोच को दिखाता है.
प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैरों के पास बाबा साहब की तस्वीर को रखा गया. लालू प्रसाद ने ऐसा करने से मना भी नहीं किया था. यह इंडी गठबंधन की देश के महापुरुषों के प्रति घटिया सोच को उजागर करता.
सार्वजनिक रूप से माफी मांगे झामुमो
प्रतुल ने कहा कि ये तस्वीर झामुमो की शहीदों के प्रति घटिया सोच वाली मानसिकता को उजागर करता है. प्रतुल ने कहा कि इस घटना के बाद झामुमो के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है. यानी इन्हें इस कुकृत्य का कोई अफसोस नहीं है. प्रतुल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा. झामुमो को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.


