झारखंड में मौसम का नया बदलाव: सर्द रातें, गर्म दिन

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण झारखंड की रातें ठंडी और दिन धूप की तपीश से गर्म बनी हुई हैं। रांची में अधिकतम तापमान 24.7°C और न्यूनतम 10.8°C, चाईबासा में अधिकतम 32°C और न्यूनतम 10.4°C दर्ज किया गया।

रांची :  देश के उत्तरी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी रांची सहित राज्य भर में इन दिनों रातें सर्द हो गईं हैं। वहीं धूप की तपीश के चलते दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। यही वजह है कि शनिवार को चाईबासा में अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार राज्य भर में फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं इससे उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं झारखंड में भी प्रवेश कर रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दिन में हवाओं के बावजूद धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। इसके कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है।

वहीं,शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा साथ ही मध्यम गति की ठंडी हवाएं चली। इन दिनों सुबह और शाम में कनकनी महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में गर्मी का अनुभव हो रहा है।

इधर, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 28.6 न्यूनतम 7.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More