स्टेट ब्यूरो: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि देश में मानव तस्करी सहित बच्चों के अधिकार के प्रति आयोग पूर्णतः सजग है। उन्होंने झारखंड से भी मानव तस्करी, विशेषकर लड़कियों की तस्करी को लेकर शिकायत मिलने की बातें कहीं। रामगढ़ जिले में तस्करी को लेकर मामला दर्ज हुआ है। श्री कानूनगो ने कहा कि आयोग सभी मामलों पर गंभीर है और खुद कार्रवाई करने के अलावे जिला प्रशासन पर भी दबाव बना रहा है। रामगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल अधिकार संरक्षण शिविर पर बोलते हुए प्रियंक कानूनगो ने कहा कि बाल अधिकारियों के उल्लंघन को लेकर शिविर में 300 शिकायत आईं। अधिकांश स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित हैं। दिव्यांग बच्चों के सर्टिफिकेशन और पेंशन को लेकर भी कई शिकायते हैं। इस बाबत रामगढ़ डीसी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
कानूनगो ने इस बाबत रामगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने सेविका व सहायिकाओं से बात की। कहा कि कई ऐसेे स्कूल हैं, जहां शौचालय नहीं हैं। ये भी कहा कि यहां एक माह के भीतर सारी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएंगी। डीसी को कहा गया है कि वे रिर्पोट तैयार कर इसकी प्रति राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेंजे। उन्होंने कई आंगनबाड़ी सेंटर की खराब हालात का जिक्र किया। बताया कि राष्ट्रीय नीति आयोग ने देश के 115 जिलों को चयनित किया है। संसाधनों के घोर आभाव वाली जगहों पर इसकास उपयोग होगा। इस दौरान पब्लिक रिलेसन के सलाहकार राकेश प्रजापति, शिक्षा व जेजे डिवीजन की सलाहकार महिमा लाल, जेजे डिवीजन की सलाहकार भावना शर्मा सहित डीईओ ब्रजेश कुमार मौजूद थे। साथ में डीडीसी संजय सिन्हा, एसडीओ अनंत कुमार, डीटीओ केके राजहंस, रामगढ़ सीडीपीओ नचिकेता मिश्रा, पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, महिला थाना प्रभारी मिंजराही बिरूआ व डीपीआरओ सुषमा बड़ाइक सहित कई अधिकारी शामिल थे।