झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52वाँ स्थापना दिवसः गिरिडीह में शक्ति प्रदर्शन

जहां पार्टी का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। पूरे रास्ते में शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे गूंजते रहे, जबकि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटान जगह-जगह होने लगा था। अलग-अलग झुंड में बांटकर कार्यकर्त्ता झंडा मैदान पहुंचने लगे थे।

गिरिडीह: झामुमो नेता शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद भी झिंझरी मोहल्ला से जुलूस के साथ पहुंचे। झामुमो समर्थकों के साथ विशाल जुलूस निकालकर झंडा मैदान पहुंचे, जहां पार्टी का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। पूरे रास्ते में शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे गूंजते रहे, जबकि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटान जगह-जगह होने लगा था। अलग-अलग झुंड में बांटकर कार्यकर्त्ता झंडा मैदान पहुंचने लगे थे। गिरिडीह जिले के सुदूरवर्ती इलाके से भी कार्यकर्ताओं की भीड़ ढोल- नगाड़े के साथ शहर में पहुंचे। दूसरी तरफ पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More