झारखंड धाम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों का इलाज कर बांटी गई मुफ्त दवा

गिरिडीह: झारखंड धाम में किरण वेल्लोर हॉस्पिटल, पचरुखी (धनवार) की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में चिकित्सक ए के सिंह सामान्य रोग, हड्डी एवं जोड़, रक्तचाप बीपी , मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने की सलाह दी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन क्षेत्र के सभी जगहों पर पर किया जा रहा है शिविर का लाभ लेने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही।
स्थानीय लोगों ने किरण वेल्लोर हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर समय-समय पर आयोजित होने से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है।शिवर में चिकित्सक के साथ उपस्थित आरिफ अहमद , दीपक कुमार, सुवर्णा मुर्मू आदि लोग मौजूद रहे


