झारखंड में सबसे अधिक लातेहार जिले के सरयू में 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड

लातेहार जिले के सरयू में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

रांची: झारखंड के लातेहार जिले के सरयू में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की हवा, (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की जा रही है। भारी उमस भी महसूस की जा रही है। राजधानी रांची में अधिकतम उमस 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 33.8 डिग्री डाल्टनगंज में 34.2, बोकारो में 36.1 डिग्री और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में जून से सितंबर माह में अबतक लगातार बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में जून से सितंबर तक 873.8 मिलीमीटर के मुकाबले 1049.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More