लेह में तैनात झारखंड के जवान प्रवीण कुमार पंचतत्व में विलीन

– नम आंखों से लोगों ने दी विदाई
बोकारो: जम्मू-कश्मीर में दुर्घटना का शिकार हुए झारखंड के जवान प्रवीण कुमार शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। उन्हें स्थानीय गरगा नदी तट पर स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रवीण के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु ने उन्हें मुखाग्नि दी। दाह-संस्कार से पूर्व घाट पर ही उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इससे पूर्व शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार को बोकारो पहुंचा। यहां उनके आवास पर हजारों की तादात मेें लोग शहीद का नम आंखों से इंतजार कर रहे थे। मौके पर जिला के उपायुक्त कृपानंद झा, पुलिस कप्तान पी मुर्गन, डीडीसी प्रियरंजन सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद थे। पार्थिव शरीर के पहुँचते ही लोगों ने भारत माता की जय और शहीद प्रवीण कुमार अमर रहे के नारे लगाये।
[URIS id=8357]

