कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व. ज्ञानरंजन की 81वीं जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई

रांची में कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व. ज्ञानरंजन की 81वीं जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक सुरेश बैठक और डॉ. मीनू रंजन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में उनके झारखंड अलग राज्य आंदोलन में योगदान और समर्पित राजनीतिक जीवन को याद किया गया। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत किया और झारखंडवासियों की भलाई के लिए काम किया। सैकड़ों कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
रांची: कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व. ज्ञानरंजन की 81वां जयन्ती प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक सुरेश बैठक, डॉ मीनू रंजन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक, पूर्व मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने स्व. ज्ञानरंजन के व्यक्तित्व और उनके जुझारूपन की चर्चा करते हुए कहा कि स्व. ज्ञानरंजन ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया। उनका पूरा राजनैतिक जीवन झारखंड अलग राज्य के लिए समर्पित था। उन्होंनें अपने पूरे जीवनकाल में कांग्रेस के मजबूती एवं झारखंडवासियों की समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ी। 
 
विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि स्व. ज्ञानरंजन अपने आप में एक आंदोलन थे, झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उन्होंनें अग्रणी भूमिका निभायी। झारखंड आंदोलन में इनके योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान रंजन जी हमलोगों के मार्गदर्शक एवं अभिभावक स्वरूप कार्य किये। उन्होंने संगठन को जोड़कर रखा एवं मजबूती दी। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला इंटक संयोजक संजीव सिन्हा बब्लू, संचालन युनूस अहमद अंसारी एवं धन्यवाद ज्ञापन बुद्धिसागर तिर्की ने किया। 
 
इस अवसर पर सर्वश्री राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, राजन वर्मा, मुंजी सिंह, अमरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बीएस मल्लिक, सुरेन राम, खुर्शीद हसन रूमी, फिरोज रिज्वी मुन्ना, मनोज सिंह कांग्रेसी, सोमनाथ मुंडा, संजय कुमार, समीम खान, जगदीश साहु, सतेन्द्र चौहान, प्रभात कुमार, रीता चौधरी, उमेश प्रसाद, राजू राम, विजय कुमार सिंह, महबूब आलम, मेरी तिर्की सरिता देवी, बलराम साहु आदि सैकड़ो कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More