सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता

कोडरमा: निःशब्द हूँ । झारखण्ड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह सदर से लोकप्रिय विधायक, हमारे आदरणीय स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है।
अध्यक्ष राज्य पिछड़ावर्ग आयोग झारखण्ड, पूर्व विधायक बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि आज सुबह जब यह मनहूस खबर सुनी, तो कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। आज गिरिडीह स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किया, शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी।
उन्होंने कहा कि मंत्री स्व. सोनू जी एक बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में साथ रहने और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करने का अनगिनत अनुभव प्राप्त है। उनका इस तरह असमय चले जाना न केवल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार और हम सभी के लिए, बल्कि पूरे झारखण्ड राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
अध्यक्ष यादव ने परमात्मा से प्रार्थना कि की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मंत्री ग्रामीण विकास, पंचायत राज्य विभाग दीपिका पाण्डेय सिंह पूर्व मंत्री बेबी देवी पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सहित झामुमो और महागठबंधन के हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता औऱ आमजन शव यात्रा में शामिल थे।


