बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता

रांची : बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जमशेदपुर मंडल के तत्वाधान में उपभोक्ताओं को मानक ( स्टैंडर्ड) के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से कैंब्रिज स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आम जनजीवन में प्रयुक्त होने वाले घरेलु उत्पादों के चित्र बनाये जिसमें हॉल मार्क, ट्रेड मार्क, आईएसआई मार्का जैसे मानकों को विशेष रूप से दर्शाया गया।
प्रतियोगिता में दसवीं क्लास की सोनाली प्रथम, नवीं क्लास की सोनिया द्वितीय व नवीं क्लास के ही कुणाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्यतिथि व कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया. वंही विद्यालय के प्राचार्य टी के नाथ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर शिक्षक ज्योतिभूषण गुप्ता, रीना सहाय, संध्या रानी, टुम्पा मिश्रा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।


