जाम से निजात के लिए बनेंगे गोलम्बर

रांची। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर बुधवार को प्रशासनिक प्रयास जारी रहा। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर रोजाना कुछ न कुछ बदलाव किये जा रहे है। इस क्रम में अस्थाई तौर पर कई सड़को को वन वे, कटो को बंद करने सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्था तलाशा जा रहा है। शहर में गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था नहीं होना भी जाम की एक प्रमुख वजह है। वही हरमू रोड के सभी कट बंद होने के बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल रही है। सुबह से लेकर रात के पीक आवर में इन सड़कों पर जाम की स्थिती और भी भयावाह हो जाता है। जाम की वजह से स्कूल के छोटे बच्चों एवं बूढ़ों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान लोगों को नये व्यवस्था में एडजेस्ट करने में मुश्किल हो रही है। वहीं अधिकारी नये यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक को सुचारु तौर पर बनाये रखने को लेकर विकल्प तलाश रही है।
केलव छह कट खुले रहेंगे: पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक तक कुल 12 कटो में से छह कट बंद होंगे। वही गैलेक्सिया मॉल और रामविलास पेट्रोल पंप के पास कट खुले रहेगे। जाम से निजात दिलाने को लेकर गाड़ीखाना चौक, मेन रोड स्थित कश्मीर वस्त्रालय के समीप और सर्जना चौक पर गोलंबर बनाया जाएगा। साथ ही मेन रोड गुरुद्धारा के पास कट बंद किया जाएगा। वही सड़को पर बिजली खंभे सहित अन्य व्यावधान होने पर संबधित विभाग इसके समाधान करेंगे।




