गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो पैंकाटांड निवासी चंद्रशेखर महतो के 19वर्षीय घायल पुत्र भुवनेश्वर कुमार को लेकर परेशान हैं।पांच महीने बाद राजस्थान से घर लौटा बेटा वो भी पैसे के अभाव में। पैसा नहीं होने के कारण उनका इलाज ठीक ढ़ंग से नहीं हो पा रहा हैं। जिस कंपनी में वो काम करता है वो लोग न तो आर्थिक मदद कर रहें हैं और न ही इलाज़।
भुवनेश्वर की स्थिति ऐसी हैं कि वह दिनभर घर में सोया रहता हैं। इतनी बुरी तरह जल चुका हैं कि वह ठीक ढंग से चल – फिर भी नहीं सकता। ऐसे में कोई काम करना भी मुश्किल है।
बताते चलें कि भुवनेश्वर कुमार को पिछले वर्ष 10 नवम्बर 2018 को राजस्थान में ट्रांसमिशन लाइन में करंट लगा था। इनका शरीर पूरी तरह से जल चुका था। जबकि गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के प्रसादी महतो का 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण महतो की मौत हो गयी थी। पांच महीने से राजस्थान के अस्पताल में इलाज चल रहा था। कंपनी के लोगों ने बिना मुआवजा दिये माता- पिता से मिलने के लिए घर भेज दिया और अपना पल्ला झाड़ लिया।जिससे उनके माता-पिता काफी परेशान हैं। घायल मजदूर भुवनेश्वर ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है। प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली ने घटना की निंदा की और लोगों से मदद की गुहार लगाई।