हजारीबाग व रामगढ के डीसी कार्यालय में कोरोना संक्रमण, किए गए बंद, डीसी की बेटी भी संक्रमित

रांची : रामगढ व हजारीबाग के समहरणायल में कोरोना संक्रमण फैला है. सोमवार को रामगढ समाहरणालय से छह व हजारीबाग समाहरणायल में लगभग एक दर्जन कोरोना संक्रमित मिले है. सोमवार को आयी राज्यभर की कोरोना रिपोर्ट में कुल संक्रमितों की संख्या 189 बतायी गयी, जिसमें सर्वाधिक 40 रांची के, 39 हजारीबाग के, 20-20 देवघर, रामगढ व पाकुड़ जिले के थे. इनके अलावा अन्य जिलों से भी संक्रमित मिले.
रामगढ के समाहरणालय में छह लोग एवं हजारीबाग में समाहरणालय में एक दर्जन कोरोना संक्रमित पाए गए है.
रामगढ डीसी कार्यालय में अब कुल 12 कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसके बाद रामगढ समाहरणालय को बंद कर दिया गया है. वहीं, हजारीबाग के डीसी की एक साल की बेटी भी कोरोना से संक्रमित हो गयी है.
समाहरणालय रामगढ़ में आज 6 और नए कोरोना मामले आने के बाद कुल 12 केस हो गए हैं।
आवश्यक कार्यों को छोड़कर, समाहरणालय पूरी तरह बृहस्पतिवार 16 जुलाई तक बंद रहेगा। कार्यालय न्यूनतम कर्मियों के साथ कार्य करेंगे।
आम लोगों के लिए समाहरणालय रविवार 18 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेगा। pic.twitter.com/m2noUa9B9h— DC Ramgarh (@DC_Ramgarh) July 13, 2020
हजारीबाग के डीसी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि उनके कार्यालय में 12 लोग संक्रमित हो गए हैं और उनकी बेटी भी संक्रमित हो गयी हैं. उन्होंने लोग से सुरक्षित रहने का आग्रह किया है और कहा है कि अगले तीन दिन कार्यालय बंद रहेगा और इस दरमियान सेनिटाइजेशन किया जाएगा. आवश्यक कार्य आनलाइन संपादित किए जाएंगे.
सोमवार रात प्राप्त रिपोर्ट अनुसार मेरे सरकारी आवास व समाहरणालय कार्यालय में कार्यरत दर्जन भर स्टॉफ सहित मेरी एक वर्षीय पुत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, साथ ही मेरी व मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एतिहातन समाहरणालय के
— DC Hazaribag (#StayHome #StaySafe) (@DC_Hazaribag) July 13, 2020


