‘भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनोमी बनाने की दिशा में यह शानदार बजट’ – डॉ उमेश गुप्ता

रांची: प्रदेश भाजपा के नेता डॉ उमेश गुप्ता ने कहा है कि मोदी सरकार ने इस आम बजट में किसानों कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र वाला ज्यादा बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा बजट 5 बिन्दुओं पर केन्द्रित है।इनमें स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु, खुशहाल किसान, खुशहाल देश, सुरक्षित एवं शक्तिशाली भारत शामिल है।
बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा की 5 लाख तक की आय वाले को टैक्स माफ़, छः करोड़ से अधिक किसानों के लिए बीमा योजना, किसानों के लिए 16 सूत्रीय प्लान, इत्यादि जैसी घोषणाएं आम लोगों एवं किसानों के हितों में किये गए हैं। इसके अलावा देश भर में 100 से ज्यादा नए एयरपोर्ट बनेंगे। वहीँ दूसरी ओर जल जीवन मिशन योजना के लिए 11500 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे। रेलवे की जमीन पर सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बिठाया जाएगा। जीएसटी के ज़रिये उपभोक्ताओं को 1 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ मिला रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का ऋण घटकर अब 48.7 फीसदी पर आ गया है। डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में जानकारी दी जाएगी।वहीं, बजट के भाषण में झारखंड में ट्राईबल म्यूजियम बनाने की घोषणा की गई है।
इन सारी बातों का निष्कर्ष निकालते हुए डॉ गुप्ता ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनोमी बनाने की दिशा में यह एक शानदार बजट है।


