नेमरा में हेमन्त सोरेन ने ग्रामीणों संग की ‘तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म’ पर परंपरागत चर्चा

रांची/रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार उपरांत होने वाले पारंपरिक कर्मकांडों — तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की इस दौरान गांववासियों ने अपने अनुभव और सांस्कृतिक परंपराओं को साझा किया मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के सुझावों को गंभीरता से सुना और दस कर्म दिवस की तैयारी की समीक्षा की कार्यक्रम में दिवंगत गुरूजी को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृति में आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
मौके पर ग्रामीणों ने गुरूजी के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें यादकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की.


