अस्पताल में कोरोना मरीज की मौज, गटक रहा था शराब, खा रहा था लजीज, सीएम हेमंत ने दिया जांच का आदेश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद में कोविड अस्पताल में एक कोरोना मरीज द्वारा खुले तौर पर शराब पीने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीर के मामले में संज्ञान लिया है और जांच का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह कार्रवाई पत्रकार सोहन सिंह के ट्वीट के बाद किया.

पत्रकार सोहन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था कि झारखंड के धनबाद कोविड-19 अस्पताल की यह तसवीर वायरल हो रही है. युवक के हाथ में हडकड़ी लगी हुई है, शराब का सेवन भी कर रहा है. शुक्रवार को कतरास पुलिस ने गिरफ्तार किया था और कोरोना संक्रमित पाया गया था. शराब के साथ खूब मौज कर रहा है कोरोना मरीज. शराब कैसे पहुंच गया.

इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के डीसी को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मामले की सत्यता की जांच करते हुए संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए सूचित करें. उन्होंने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मामले को संज्ञान में लेने को कहा है.

समृद्ध झारखंड की इस तसवीर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धनबाद डीसी को मामले की सत्यता की जांच कर ही कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More