दुमका के मोड़ासोल गांव का ट्वीट पर सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, दिया निर्देश

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के टायजोर पंचायत के मोड़ासोल गांव के जोजो टोला की पानी की दिक्कत का ट्विटर पर सोमवार को संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस इस संबंध में दुमका की डीसी को आवश्यक कार्रवाई का सूचित करने का निर्देश दिया.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस ट्वीट को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी टैग किया. दुमका के रहने वाले सच्चिदानंद सोरेन ने ट्विटर के जरिए मोड़ासोल गांव के लोगों की समस्या सामने लायी. स्थानीय लोग जोरिया का पानी पीने को मजबूर हैं. प्रदूषित पानी से स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है.

सच्चिादानंद सोरेन ने ग्रामीणों का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया था, जिस पर सरकार की ओर से संज्ञान लिया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More