Hazaribagh News: ग्राम युवा संगठन कांडतरी के बैनर तले कांवरिया संघ हुए सम्मानित

पूरे झांकी में प्रथम स्थान तीर्थ शिवा कांवरिया संघ हरली, दूसरा स्थान नव युवक कांवरिया संघ विश्रामपुर, तीसरा स्थान विजेता युवा क्लब कोयलंग परेवातरी, चौथा स्थान शिव शक्ति कांवरिया संघ सोनपुर एवं पांचवा स्थान नव युवक कांवरिया संघ मिर्जापुर को दिया गया।

हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत में श्रावण के अंतिम सोमवारी में बुढ़वा महादेव प्राचीन शिव मंदिर में रजरप्पा के भैरवी नदी से पैदल जल यात्रा, झांकी व जुलूस का मूल्यांकन ग्राम युवा संगठन कांडतरी के बैनर तले किया गया। कुल 13 कांवरिया संघ अपने झांकी एवं जुलूस के साथ भाग लिए। जिनमें शिव कांवरिया संघ महुदी हरिजन मुहल्ला, शिव हनुमान पूजा समिति तलशवार, नव युवक कांवरिया संघ शिवडीह, शिव कांवरिया संघ कांडतरी, विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ कोयलंग परेवातरी, शिव युवा कांवरिया संघ महुदी, नव युवक कांवरिया संघ नापोकलां, नव युवक कांवरिया संघ राउतपारा, शिव शक्ति कांवरिया संघ सोनपुरा, जागृति युवा क्लब डोकाटांड़, नव युवक कांवरिया संघ विश्रामपुर और तीर्थ शिवा कांवरिया संघ हरली शामिल है।

हरली एवं विश्रामपुर कांवरिया संघ के द्वारा रोड शो झांकी प्रस्तुत किया गया। जिसमें अनुशासन पालन करने को लेकर विश्रामपुर को प्रथम स्थान दिया गया। वहीं पूरे झांकी में प्रथम स्थान तीर्थ शिवा कांवरिया संघ हरली, दूसरा स्थान नव युवक कांवरिया संघ विश्रामपुर, तीसरा स्थान विजेता युवा क्लब कोयलंग परेवातरी, चौथा स्थान शिव शक्ति कांवरिया संघ सोनपुर एवं पांचवा स्थान नव युवक कांवरिया संघ मिर्जापुर को दिया गया। साउंड में प्रथम स्थान विजय साउंड विश्रामपुर, दूसरा स्थान सनी डीजे सोनपुरा एवं तीसरा स्थान तबाही डीजे मिर्जापुर को दिया गया।

सभी प्रतिभागी कांवरिया संघ को अतिथि पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, रंजीत चौबे, ग्राम युवा संगठन कांडतरी के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार निराला एवं ग्राम अध्यक्ष के हाथों शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सभी कांवरिया संघ के हौसला को बढ़ाते हुए उप प्रमुख वचनदेव कुमार ने कहा कि इस बार अंतिम सोमवारी जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों के बीच एक अलग उत्साह देखने को मिला।

मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी, उपप्रमुख सह कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बचनदेव कुमार, पूर्व पंसस उपेन्द्र कु प्रसाद, रंजीत चौबे, प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, सुरेश महतो, कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष सोहन लाल मेहता, लालदेव महतो, यमुना कुमार, हरिहर महतो, प्रमोद कुमार उर्फ पिंटू, दिनेश कुमार, पूर्व पंसस बासमती कुमारी, गिन्नी वर्मा, रेखा कुमारी,  प्रभाकर कुमार निराला, सचिव सुबेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष चितरंजन कुमार, उपाध्यक्ष विकास राम, उपसचिव अनिल कुमार राज, संगठन मंत्री रंजन कुमार, मुख्य सहयोगी लक्ष्मण कुमार, नंदकिशोर कुमार, रामविलास कुमार, विनेश कुमार, पप्पू कुमार, गोविन्द कुमार, जनार्दन कुमार, रितेश कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार, रविकांत कुमार, नरेश कुमार, हरिनन्दन कुमार, श्रावण कुमार, शिवानन्द कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बसंत बहार, अजय कुमार, जयपाल कुमार, अरविंद कुमार भार्गव, प्रवीण भार्गव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More