Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के सम्मान में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन 2025-27 सत्र के विद्यार्थियों के द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित विभागीय शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ पूरा किया है।
2024-26 के विद्यार्थी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विभाग की खूब प्रशंसा की। बताया कि विभाग से उन्हें पूरा समर्थन मिलता रहा। यहां परिवार जैसा बोध हुआ। इस अवसर पर द्वितीय समसत्र के विधार्थी पूजा कुमारी, रश्मि कुमारी और खुशबू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा कोमल कुमारी की गीत, सफीना खातून की शायरी कथा सतीश और अमरदीप की स्वरचित कविता की सराहना की गई। चतुर्थ समसत्र की प्रियंका ने अपने गीत से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
द्वितीय समसत्र के विद्यार्थी अनिशा कुमारी, सनी प्रिया, अंशु कुमारी, अमरदीप तथा सतीश ने एक मनोरंजक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थी मनीष मेहता को “राजनीति विज्ञान” और दिव्या शर्मा को “राजनीति विज्ञान” के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ मार्गरेट लकड़ा, डॉ रीता कुमारी तथा डॉ प्रमोद कुमार के अलावे विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ अशोक राम तथा विभाग के शोधार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा आर्य एवं राहुल कुमार ने किया। ऋतिक मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन की शैली ने सबको प्रभावित किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रीति, सौरभ, विक्रम, पूजा, सपना, अंजू, संध्या, मुस्कान कान के साथ द्वितीय समस्त सत्र के विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।


