Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट

बड़कागांव: बीएम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल 2025- 26 घोषित किया गया। जिसमें सत प्रतिशत सभी बच्चों ने अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षाफल प्राप्त कर सभी बच्चे उत्साहित दिखे। जिसमें कक्षा कक्षा 2 के आदित्य कुमार दांगी 97% लाकर विद्यालय टॉप किया। इसके अलावा भारती सोनी, अंश राज,मिस्टी प्रिया, संयम सोनी ने 95% अंक प्राप्त कर अपने क्लास में टॉपर बने हैं। वहीं इसके अलावा प्रभाकर रंजन, खुशी कुमारी, निधि सोनी, सुशांत कुमार महतो, शुभ आशीष, सुफियान राजा, आनंद कुमार असद राजा, अफीफा सिद्दीकी, आरिफ राजा, हिमांशु कुमार,दुर्गेश कुमार,जीशान, अंसारी शाहिद अन्य छात्र छात्राओं ने अपने-अपने कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।
मौके पर विद्यालय के उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए उन्हें बधाई दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षक को का विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का परिणाम है कि आज सब प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। आगे श्री कुशवाहा ने कहा कि हमारे विद्यालय के पूरा टीम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ बच्चों को सीखने का कार्य करते है।
वही विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार एवं उप प्राचार्य पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा विद्यालय में हम बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की क्रियाकलाप करवाते हैं ताकि बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सके। मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक कश्यप, भानु राज, एरिका टोप्पो, आनंदित दास, सावित्री टुडू, अंजली मिश्रा,ज्योति कुमारी, मुकेश दास, आनंद राज, गंगा भारती शंकर महतो, रेखा कुमारी, देवंती देवी,नीलम बेदिया, सरिता बा, अफसाना परवीन, कृष्ण यादव, राजेश कुमार रवि, सुभाष प्रसाद, विकास ठाकुर,आदित्य कुमार शहीद दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे।


