Hazaribagh News: आठ-फीट चौडी सड़क के फ्लैंक गढ्ढे मे तब्दील, जर्जर हालत

आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती है।

हजारीबाग:: बड़कागांव प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र सबसे घनी आबादी सडको का हाल बहुत हीं दयनीय स्थिति में है, हरली से लेकर बादम तक सड़क की चौड़ाई मात्र आठ से दस फीट का ही है और सबसे बड़ी बात उसका फ्लैंक गढ़ों में तब्दील हो चुका है एवं सड़क कई जगह काफी जर्जर हो गया है।

इस रूट में प्लस टू हाई स्कूल के अलावा कई स्कूल, कोचिंग संस्थान है और रोजाना पैदल या साईकिल से हजारो छात्र-छात्राओं का आवागमन होता हैं, एक बस (वाहन) का जितनी चौड़ाई होती है सड़क भी उतना ही चौड़ा है, और उस सड़क पर प्रतिदिन वाहनों के अलावा पैदल छात्र-छात्राओं का भारी संख्या में आवागमन होता है, जिस पर किन्ही भी प्रतिनिधि का नजर नहीं है।

सड़क मे वाहन के गुजरते समय छात्र-छात्राओं को गड्ढे तथा कीचड पर से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती है। समाजसेवी विवेक रावत ने कहा कि हम आम ग्रामीण जनता विधायक तथा संसद महोदय से मांग करते हैं की यथा शीघ्र इस मामले को संज्ञान में लेकर इस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाए तथा फ्लैंक का कार्य किया जाए ।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More