Hazaribagh News: बैंक डकैती का खुलासा: वाराणसी से तीन लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद

हजारीबाग पुलिस ने बरही बैंक डकैती का खुलासा करते हुए वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 912 ग्राम सोना और 20 लाख नकद बरामद हुए। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को एसपी अमन कुमार ने सम्मानित किया।

हजारीबाग: बरही बैंक डकैती कांड के सफल उद्भेदन में अहम भूमिका निभाने वाले कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने उनकी सराहनीय कार्यशैली एवं त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार बरही बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद एवं एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मामले के उद्भेदन में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जांच एवं छापेमारी अभियान के दौरान तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि बरही बैंक डकैती मामले में पुलिस टीम ने बेहतर समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व से जांच को सही दिशा मिली। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More