Hazaribagh News: दारू थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अलग-अलग मामलों के अभियुक्त गिरफ्तार

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा है। दारू थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 15 जून 2026 में दर्ज धारा 21(ए), 22(ए) एवं 28 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी अजय गिरी उर्फ मामूल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने हत्या के एक पुराने कांड के अभियुक्त को दबोचने में
सफलता प्राप्त की। दारू थाना कांड संख्या 28/20, दिनांक 15 अप्रैल 2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दर्ज मामले के आरोपी गणेश साव को गिरफ्तार किया गया। यह मामला हत्या से संबंधित है, जिसमें आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।
गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दारू थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


