Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
_samridh_1200x7201-1024x614.jpeg)
हज़ारिबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपी पेलावल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तिहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और ढोल बजाकर आरोपियों के मुख्य दरवाजे पर इश्तिहार चस्पा किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
ओ पी पेलावल पुलिस ने खुटरा गांव निवासी नुर आलम उर्फ असलम हुसैन उर्फ अकरम, पिता अजुबकर अंसारी के घर पर कटकमसांडी ओपी पेलावल थाना कांड संख्या 46/21 के मामले में इश्तिहार चिपकाया। वहीं हेदलाग गोविंदपुर निवासी सजाद खान, पिता आशिक खान के घर पर थाना कांड संख्या 11/23 में यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं।
ओ पी पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।


