Hazaribagh News: ब्राउन शुगर पर प्रहार: पुलिस ने 169 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन को दबोचा

हजारीबाग: पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पबरा में पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक को 14 मई 2026 की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि पबरा गांव में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पबरा स्थित बोंगा रोड जंगल क्षेत्र से अविनाश कुमार और संदीप कुमार उर्फ निक्की को 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार द्वारा उन्हें ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती थी। इसके बाद पुलिस ने किरण कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल थाना) कांड संख्या 70/2026, दिनांक 14.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मे से अविनाश कुमार, ग्राम पबरा, थाना कटकमसांडी (पेलावल ओपी), हजारीबाग,संदीप कुमार उर्फ निक्की, ग्राम हदारी, थाना इचाक, हजारीबाग और किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार, ग्राम हदारी, थाना इचाक, हजारीबाग के हैँ,!
इनके पास से 169 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर,2 मोबाइल फोन बरामद की गयी है!छापामारी दल में एएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ अमित आनंद, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


