Hazaribagh News :पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के दोनों चक्के क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के दोनों चक्के क्षतिग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है।

हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी के दोनों चक्कों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था। इसका असर तब दिखा जब चलती गाड़ी माइंस के किनारे कर्बला झुमरी टांड़ के पास अचानक बाईं ओर के दोनों चक्के डगमगाते हुए बैठ गए, जिससे वाहन पलट गया।

हादसे में योगेंद्र साहू बाल-बाल बच गए, जबकि गाड़ी में सवार तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में भारी भीड़ और तनाव का माहौल बन गया है।
घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More