Hazaribagh News: अस्पताल ले जाते समय 108 एम्बुलेंस की सेवा बीच रास्ते में खराब, मरीज की जान खतरे में
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: आज एक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के प्रति गंभीर सवाल खड़ा करने का मामला सामने आया है जिला चतरा के सदर अस्पताल में एक महिला मरीज इलाजरत थी जिनका नाम अंजू देवी वह चतरा के सदर अस्पताल से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर डॉक्टर के द्वारा किया गया था जिसमें 108 एम्बुलेंस में मरीजों को ले जाया जा रहा था जाते समय कटकमसांडी प्रखंड के हरहद घाटी के रास्ते में 108 एम्बुलेंस घंटों खराब पड़ी रही और मरीज अपने पीड़ा से चीख पुकार करते रहे।
एम्बुलेंस खराब होने की खबरें आती ही कटकमसांडी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने घटना स्थल पे पहुंचे और पहुंचते ही दूसरे 108 एम्बुलेंस कॉल कर के मंगवाया उसके बाद आनन फानन में उस एम्बुलेंस में मरीज को बैठा कर के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। किशोरी राणा ने बताया कि यह एक गंभीर समस्या है, खासकर तब जब मरीज की हालत गंभीर हो ओर बीच रस्ते में एम्बुलेंस खराब पड़ जाए।
उन्होंने कहा कि यदि एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो जाती है, तो मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता है। श्री राणा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पे तंज कसते हुए कहा कि यह मंत्री सिर्फ बड़े बड़े बाते करना जानते है और राज्य में धर्म का ठेका ले रखा है कौन जिला में कौन धर्म का लोग क्या कर रहे है उस से मतलब है लेकिन राज्य में स्वास्थ्य के प्रति मंत्री को बिलकुल चिंता नहीं है उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा में सुधार के लिए एक प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र होना चाहिए, ताकि समस्याओं को तुरंत हल किया जा सके।
108 एम्बुलेंस एक महत्वपूर्ण सेवा है, और इसके सुचारू रूप से चलने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए ताकि मरीज को सही समय पे अस्पताल पहुंचाया जा सके।विभाग के स्थिति इतना ही खराब हो गया है कि 108 में चलने वाले कर्मी को तीन महीने से भुगतान भी नहीं हुआ है।


