Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम

बरही: कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत कोटवाडीह गांव के होनहार छात्र रोशन कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोशन कुमार के पिता अर्जुन यादव एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है। कोटवाडीह और चंदवारा के ग्रामीणों में इस उपलब्धि को लेकर  उत्साह है और लोग रोशन के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। कई लोगों ने बधाई दी है। बधाई देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन कोडरमा जिला सचिव ने कहा कि की रोशन कुमार काफी मेधावी बच्चा है। उन्होंने सीमित संसाधन में भी तैयारी की और सफलता हासिल की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More