Hazaribagh News: लोगों को भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया जा रहा है तिरंगा, तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में उत्साह
-1024x614.jpeg)
हज़ारीबाग़: पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी तिरंगा अभियान चला रही है. जिसके तहत प्रदेश भाजपा राज्य के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का काम कर रही है. पार्टी ने इसके लिए बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज मंगवाया है. जिसकी बिक्री के साथ साथ लोगों को मुफ्त में घर पर लगाने के लिए दिया जा रहा है.
हजारीबाग में भी तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी उत्साह है. लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही तिरंगा लोगों को उपलब्ध भी कराया जा रहा है. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जादो बाबू चौक पर राहगीरों को तिरंगा भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया है.
उनसे अपील की जा रही है कि वह अपने घर में तिरंगा अवश्य लगाएं . शाम 4:00 बजे के बाद तिरंगा उतार भी ले. अगले दिन सूर्योदय के साथ तिरंगा लगे और 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया जारी रखें .कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह भारतीय एकता का प्रतीक है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में सफलता हासिल की है देश के सभी लोगों को जश्न मनाना चाहिए।


