Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मस्जिदों का किया भ्रमण

बड़कागांव: नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था को लेकर ईद त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गंभीरता दिखलाई एवं सशस्त्र बल के साथ तमाम मस्जिदों का भ्रमण किया तथा स्थिति का जायजा लिया। वहीं थाना प्रभारी दीपक ने मुस्लिम धर्मलंबियों से मिले और ईद की शुभकामनाएं देते हुए मुबारकबाद दिया। थाना प्रभारी ने मुख्य रुप से ग्राम महुदी, बादम,चौपदार बलिया, बड़कागांव के अलावा अन्य मस्जिदों का भ्रमण किया ।
मौके पर थाना प्रभारी ने लोगों से कहा की ईद आपसी भाईचारगी का त्यौहार है, आपसी मनमुटाव मिटाकर लोग त्योहार मनाते हैं। यह क्षेत्र की अमन चैन शांति के लिए अति आवश्यक है। मौके पर थाना प्रभारी के साथ एस आई राकेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।


