Hazaribagh News : सिंगल विंडो में किसानों को कीटनाशक व खाद छिड़काव की दी गई जानकारी

हजारीबाग : प्रखंड स्थित सिंगल विंडो में जिले के कृषि वैज्ञानिक के द्वारा खेती में कीटनाशक दवा एवं खाद छिड़काव की विधि विस्तृत पूर्वक बताई गई एवं खेती करने के विधि बताई गई परियोजना उप निदेशक ने बताएं कि आत्मा हजारीबाग के द्वारा समय-समय पर खाद बीज किसानों को दिया जाता है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताएं कि समय-समय पर मिट्टी जांच फ्री में किया जाता है इसका लाभ किसान अधिक से अधिक ले।
बिटीएम पुष्पा कुमारी ने कहा कि समय को देखते हुए खेती करने से किसानों को अधिक मुनाफा होता है दिगम्बर कुमार मेहता ने कहां कि केसीसी लोन लेते हैं तो एक साल में जमा कर देने पर केसीसी लोन का इंटरेस्ट नहीं लगता है ।
इसलिए सभी किसान केसीसी लोन जरूर बैंक से ले इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपस्थित थे उप परियोजना निदेशक आत्मा रजनीश आनंद, प्रशिक्षक योगेंद्र महतो, कृषि विशेषक अभिनाष कुमार , प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बिनोद कुमार रवि, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक पुष्पा कुमारी कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर कुमार मेहता अशोक मेहता तुलेश्वर मेहता सौरभ कुमार परमानंद मेहता उदय पासवान रीना देवी पुष्पा देवी पूनम देवी बसंत मेहता संतोष कुशवाहा राम जय मेहता अशोक मेहता रवि रंजन राजेश मेहता शकुंतला देवी रंजीत मेहता संजीत सोनी महेंद्र मेहता एवं दर्जनों किसान उपस्थित थे।


