Hazaribagh News: संकल्प जैन ने लहराया सफलता का परचम, सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई

हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा हाल ही में घोषित किए गए परिणामों में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में शहर के मुनका बगीचा स्थित के.डी. चिल्ड्रन एकेडमी, कानी बाजार के निवासी संकल्प जैन ने अपने दूसरे प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 48वां स्थान प्राप्त किया है।
रविवार को सांसद मनीष जायसवाल ने अपने हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय में संकल्प जैन को सम्मानित किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर संकल्प को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सांसद जायसवाल ने कहा की एक अधिकारी के रूप में समाज में खुद को स्थापित करने से अधिक एक अच्छे इंसान के रूप में खुद को स्थापित करना और समाज में मानवीय संवेदना को जिंदा रखना सबसे महत्वपूर्ण है इसे स्मरण में सदैव रखना। संकल्प जैन के पिता व्यवसायी अभय कुमार जैन इस मौके पर गर्व के साथ मौजूद थे। साथ ही समाजसेवी नारायण गुप्ता और कुमार यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।
संकल्प जैन की यह सफलता संकल्प के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हजारीबाग के संत जेवियर स्कूल से पूरी की और स्नातक की पढ़ाई संत जेवियर कॉलेज, रांची से की। यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने साक्षात्कार तक का सफर तय किया था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पिछली असफलता को सफलता में बदलकर साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


