Hazaribagh News: शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ के निधन पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताया गहरा शोक
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के जाने की खबर सुनकर मन अत्यंत दुखी है।
सांसद जायसवाल ने शिबू सोरेन को सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की सामाजिक चेतना और आदिवासी समाज के संघर्षशील अध्याय का प्रतीक बताया। उनका जाना झारखंड के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है।
सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे गुरुजी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


