Hazaribagh News: इस्कॉन द्वारा मनाया गया गौर पूर्णिमा महोत्सव, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई शामिल

इस्कॉन हजारीबाग द्वारा पीटीसी चौक स्थित बंशीधर कलोनी में श्री गौर पुर्णिमा महा महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ एक आध्यात्मिक संगठन है जो भगवान कृष्ण की भक्ति और गौड़ीय वैष्णववाद के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है।

हजारीबाग: इस्कॉन हजारीबाग द्वारा पीटीसी चौक स्थित बंशीधर कलोनी में श्री गौर पुर्णिमा महा महोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुई। गौर पुर्णिमा महा महोत्सव में गौर कथा में आध्यात्म से जुड़ी बातें साझा किया गया। उसके बाद महाभिषेक, नगर संकीर्तन, सामुहिक नाम जप, पुष्प होली एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान इस्कॉन हजारीबाग परिवार द्वारा भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत एवं अभिनंदन से काफी अभिभूत हुई। साथ ही भगवान के समक्ष माथा टेककर सभी की सुख, समृद्धि एवं सफलता की मंगल कामना की। महाभिषेक में सम्मिलित होकर शंख एवं मिट्टी के बर्तन से जलाभिषेक की। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ एक आध्यात्मिक संगठन है जो भगवान कृष्ण की भक्ति और गौड़ीय वैष्णववाद के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है। आध्यात्मिक ज्ञान और आत्म-साक्षरता को बढ़ावा देता है। उन्होंने बतौर अतिथि कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए इस्कॉन हजारीबाग का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त की।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More