Hazaribagh News: जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर जिप सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग के बड़कागांव पूर्वी की जिप सदस्य गीता देवी ने जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर उपायुक्त हेमंत सती को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नयाटांड़-नापोखुर्द और पोटंगा-असवा पीसीसी पथ का निर्माण डीएमएफटी मद से कराने की मांग की, जिससे 20 हजार ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

हजारीबाग: बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न सड़के बड़े-बड़े गड्ढे एवं कीचड़ में तब्दील हो गए हैं।क्षेत्र की जनता के मांग पर खराब सड़क समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद सदस्य बड़कागांव पूर्वी गीत देवी ने डीएमएफटी मध्य अंतर्गत मांग करते हुए पथ निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने को लेकर उपयुक्त हजारीबाग हेमंत सती को 3 अगस्त 2026 को ज्ञापन सौंपी है।

गीता देवी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कही है कि बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत दो मुख्य पथ जो वर्तमान में काफी खराब हो गई है। वर्तमान बरसात के मौसम में ग्रामीणों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।निम्न में दोनों पथ के निर्माण होने से 20000 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

जो सड़के मुख्य रूप से है: पहला ग्राम पंचायत नयाटांड़ से ग्राम पंचायत नापोखुर्द तक पथ निर्माण कार्य एवं दूसरा ग्राम पंचायत पोटंगा ग्राम असवा में चैता मुंडा के घर से पंदनवाटांड़ होते हुए पार गढ़ा मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य करवाने को लेकर इन दोनों पथ के निर्माण कार्य डीएमएफटी मध्य से प्रदान करते करने की आग्रह की है। इस दरमियान इन्होंने उपायुक्त हजारीबाग को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर अवगत कराई। और उम्मीद जताई है कि निश्चित तौर पर इन सड़कों का निर्माण विभाग के द्वारा और करवाया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More