Hazaribagh News: पीएम श्री मध्य विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह, 122 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने 8वीं कक्षा के 122 विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया।

हजारीबाग: पीएम श्री मध्य विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं संचालन चेतलाल राम ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया। 

इसके बाद विधायक रोशन लाल चौधरी व संदीप कुशवाहा द्वारा झारखंड सरकार द्वारा साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं क्लास के 122 विद्यार्थियों को साइकिल दिया गया। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करें. और अपने लक्ष्य को हासिल करें। इसीलिए यह साइकिल दी जा रही है। 

चौधरी ने यह यह भी कहा कि विद्यार्थियों के उत्क्रमित विकास के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कई योजनाएं चल रही है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। अभिभावक भी अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें। शिक्षक भी बच्चों को पठन पाठन के साथ – साथ सांस्कृतिक एवं खेल करावे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवन निर्माण किया जाएगा। 

मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षक चेतलाल राम ,विनोद रजक, दीपक राणा, हेमेंद्र कुमार, नीलू कुमारी, निगर सुलताना, रामवृक्ष राम, कार्तिक सोनी, रवि कुमार रवि,संजय सागर, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, तुलसी महतो,मोहम्मद जमशेद अंसारी, कैसर अंजुम, चंद्रामती वर्मा, शकुंतला कुमारी, पुष्पा कुमारी, रजनी कुमारी, संतोषी कुमारी, बसंती देवी, मिताली कुमारी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More