Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, रोजगार, एनटीपीसी से संबंधित मामले, ऑनलाइन रसीद, म्यूटेशन, स्थानांतरण, परिशोधन पोर्टल, वन पट्टा, होमगार्ड आवास, पेयजल समस्या, भूमि अतिक्रमण, भंडारण की आवश्यकता तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल थे।
उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की समुचित जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।


