Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता

हजारीबाग: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पूजा के शुभ अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण समिति द्वारा झील परिसर स्थित छठ घाट में साफ- सफाई अभियान चलाया गया। अभियान मे ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने जुडकर साफ- सफाई मे सहभागिता निभाई।

छठ घाट को पुरी तरह से साफ- सफाई किया गया। इस दौरान स्वच्छता स्वस्थ एवं पर्यावरण समिति के सदस्यों ने साफ- अभियान में अपना सरहानीय योगदान दिया। इस दौरान भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झील स्थित छठ घाट के सीढी़ में पडे कचड़े को नगर आयुक्त से बात करके यथाशीघ्र हटाने की आग्रह की।वहीं भाजपा नेत्री शेफाली ने संध्या में छठ घाट पहुंचकर संध्या अर्घ्य में शामिल हुई।

अर्घ्य लेकर छठ व्रतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी सुख, समृद्धि एवं सफलता की मंगल कामना की। मौके पर ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। छठी मईया सभी का कल्याण करें।

मुख्य रूप से स्वच्छता स्वस्थ एवं पर्यावरण समिति के सदस्य अरुण कुमार वर्मा, स्वच्छता स्वस्थ एवं पर्यावरण के सचिव सह भाजपा के युवा मोर्चा के जिला मंत्री शैलेश चंद्रवंशी एवं मीडिया प्रभारी हितेश रंजन सहीत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More