गुजरात के सीएम विजय रूपानी की बैठक में शामिल थे कांग्रेस के एक कोरोना संक्रमित विधायक

अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कल यानी मंगलवार को कांग्रेस विधायकों के साथ एक बैठक की थी. उस बैठक में कांग्रेस के एक ऐसे विधायक मौजूद थे जिनका कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है. इसके बाद मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर व्यक्त आशंकाओं पर उनके सचिव ने बयान जारी किया है.

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं. मेडिकल एक्सपर्ट डाॅ अतुल पटेल और डाॅ आरके पटेल ने आज उनकी स्वास्थ्य जांच की और उनमें कोई लक्षण नहीं होने की पुष्टि की. लेकिन, सुरक्षा उपायों के चलते उनके घर पर किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है.


सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के एक विधायक को कुछ दिनों से बुखार था और उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दे रखा था. जांच की रिपोर्ट आने ही वाली थी कि वे बाहर निकल गए और मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भी शामिल हो गए. उक्त विधायक को गांधीनगर के एसवीपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यह अस्पताल कोरोना के लिए इलाज के लिए सुविधा संपन्न है.

मुख्यमंत्री की बैठक के वीडियो फुटेेज से एक बात को लेकर संतोष है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया था. वहीं, यह जांच की जा रही है कि उक्त विधायक और कितनों के संपर्क में आए थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More