सीतारमण का ऐलान, बैंकों के डूबने पर सरकार देगी 5 लाख रूपये तक की गारंटी

नई दिल्ली: 2020 आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों को राहत देने वाली घोषणा की है। बैंक खातों में जमा रकम पर इंश्योरेंस गारंटी की सीमा बढ़ा दी गई है। अब किसी भी बैंक के डूब जाने पर सरकार पांच लाख रुपये तक का इंश्योरेंस की गारंटी देगी।

इससे पहले तक बैंकों के डूब जाने पर अधिकतम एक लाख रुपये ही मिला करती थी। यह रकम आज के हिसाब से काफी कम है। इसका ताजा उदाहरण है पीएमसी घोटाला, जिसमे बैंक के डूबने के बाद बहुत से खाताधारकों की गाढ़ी कमाई इस बैंक में फंस गयी। कुछ खाताधारकों की जमाराशि 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। इस घोटाले के बाद डिपाजिट मनी पर बीमा राशि बढाने की मांग उठने लगी।

इसके अलावे वित्तमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि लोगों के पैसे सुरक्षित रहे, इसके लिए सरकार मशीनरी पर काम कर रही है। बैंकों को डूबने से बचाने के लिए विलय करना इसी दिशा में एक कदम है। इसके अलावे सरकार IDBI बैंक में अपने हिस्सेदारी को बेचेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More